मेडिकल पॉलिसी लेते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें आपकी मेडिकल पॉलिसी में कौन-कौन से मेडिकल खर्चे शामिल हैं? क्या इसमें प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च शामिल हैं? इस बारे में पता होना जरूरी है इसके अलावा आपको मेडिकल इंश्योरेंस में सर्जरी, दवाइयां और डायग्नोस्टिक टेस्ट का कवरेज मिल रहा है या नहीं? इस बारे में जरूर पता करें आपको इस बारे में भी पता होना चाहिए कि कई बीमा कंपनियां कुछ बीमारियों को लेकर वेटिंग पीरियड तय करती हैं यह वेटिंग पीरियड 2 से 3 साल तक का हो सकता है। ऐसे में आपको इन बीमारियों और वेटिंग पीरियड के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए आप जिस मेडिकल पॉलिसी को खरीद रहे हैं, उसके नेटवर्क में कौन-कौन से अस्पताल शामिल हैं? इस बारे में भी जरूर पता करें यूटिलिटी न्यूज