अक्षय तृतीया पर खरीदने जा रहे हैं सोना तो पता होनी चाहिए ये बातें सोना खरीदते समय आपको उसका वजन जरूर चेक करना चाहिए। सोना काफी महंगा होता है इस कारण अगर वजन में जरा भी फर्क आता है तो कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। इस स्थिति में आपको बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है सोना खरीदते समय आपको उस पर बने हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए। यह निशान सोने की गुणवत्ता के बारे में बताता है इसके अलावा सोने के गहने में अगर किसी तरह का स्टोन वर्क किया गया है। इस स्थिति में आप दुकानदार से कैरेट और शुद्धता का कार्ड मंगवा सकते हैं आपको विश्वसनीय दुकानों से सोने की खरीदारी करनी चाहिए। विश्वसनीय दुकानों पर आपको उच्च गुणवत्ता वाला सोना मिलता है यूटिलिटी न्यूज