मानसून का सीजन शुरू होने से पहले तुरंत करा लें अपनी बाइक में ये जरूरी काम मानसून के सीजन की शुरुआत होने से पहले आपको अपनी बाइक की सर्विसिंग एक बार करा लेनी चाहिए इस दौरान टायर, ब्रेक, क्लच, चेन, लाइट्स, बैटरी, वायरिंग आदि की जांच जरूर कराएं। अगर इंजन ऑयल और ब्रेक ऑयल बदलावाना जरूरी है तो उसे तुरंत बदलवाएं अगर आपकी बाइक के टायर काफी पुराने और घिस चुके हैं, तो इन टायरों का उपयोग करने पर बाइक के फिसलने का खतरा काफी ज्यादा रहता है इससे टायर की ग्रिप कमजोर हो जाती है। ऐसी स्थिति में आपको बिना देर किए बाइक में नया टायर लगवा लेना चाहिए बरसात के सीजन में फिसलन भरी सड़क पर आपको तेज रफ्तार पर बाइक नहीं चलाना चाहिए। इस दौरान तेज रफ्तार पर बाइक चलाना दुर्घटना को न्यौता देना है यूटिलिटी न्यूज