गर्मियों में दूध फटने से बचा सकते हैं ये आसान उपाय
अमर उजाला
Sun, 25 May 2025
Image Credit : adobe
भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है और ऐसे में दूध का फटना एक आम समस्या है, जो लगभग हर घर की परेशानी है
Image Credit : instagram
दूध में नेचुरल रूप से मौजूद बैक्टीरिया गर्मी और नमी पाते ही बहुत तेजी से पनपते हैं, जिससे दूध खट्टा होकर फट जाता है
Image Credit : instagram
ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भीषण गर्मी में भी, बिना फ्रिज के, दूध को लगभग 24 घंटे तक फटने से बचा सकते हैं
Image Credit : Freepik.com
दूध को उबालने का सही तरीका
दूध उबालते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब दूध में पहली उबाल आ जाए तो उसके बाद धीमी आंच पर उसे कम से कम 2-3 मिनट तक उबलने दें
Image Credit : adobe
दूध उबालने के बाद उसे ठंडे पानी में रखें
गर्मियों में दूध उबालने के बाद उसे ठंडा होने दें। इसके बाद एक अलग बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें दूध वाले बर्तन को रख दें। इससे दूध लंबे समय तक अच्छा रहता है।
Image Credit : Freepik.com
हर 4-5 घंटे में एक बार दूध गर्म करें
गर्मी के मौसम में जब तापमान अधिक हो जाता है तो दूध फटने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में दूध को ताजा रखने और फटने से बचाने के लिए हर 4-5 घंटे में एक बार उसे खौला दें