गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, और बहुत से लोग इससे बचने के लिए एसी का उपयोग करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
आपने ध्यान दिया होगा कि अक्सर एसी ब्लास्ट होने की खबरें आती रहती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर एसी क्यों ब्लास्ट होता है?
Image Credit : Adobe Stock
1. इलेक्ट्रिकल खराबी
पहला कारण है इलेक्ट्रिकल खराबी। पुरानी वायरिंग, ओवरलोड की वजह से एसी में शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे आग लगने और विस्फोट होने का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik
2. रेफ्रिजरेटर का लीकेज
एसी में इस्तेमाल होने वाला रेफ्रिजरेंट काफी ज्वलनशील हो सकता है। अगर रेफ्रिजरेंट लाइनों में रिसाव होता है और यह किसी चिंगारी के संपर्क में आता है, तो विस्फोट हो सकता है।
Image Credit : Freepik
3. एसी में डस्ट या ग्रीस जमा होना
एसी के गंदे फिल्टर, या गंदे कॉइल के कारण हवा का प्रवाह कम होता है, जिससे एसी ज्यादा गर्म हो जाता है और इसका दबाव कंप्रेशर पर पड़ता है। कंप्रेशर के दबाव की वजह से एसी ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik
4. गलत इंस्टॉलेशन
अगर एसी का इंस्टॉलेशन सही तरीके से नहीं होता है, तो कंप्रेशर और रेफ्रिजरेंट से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ये समस्याएं एसी ब्लास्ट होने का कारण भी बन सकती हैं।