इन उपायों से लंबे समय तक चलता है रसोई गैस सिलेंडर

अमर उजाला

Tue, 15 April 2025

Image Credit : AdobeStock

अक्सर ऐसा होता है कि रसोई घर का एलपीजी गैस सिलेंडर बहुत जल्द ही खत्म हो जाता है, जिसका असर जेब पर पड़ता है
 

Image Credit : AdobeStock

इसलिए आइए कुछ आसान टिप्स और सावधानियों से आप गैस की खपत को कम कर सकते हैं
 

Image Credit : AdobeStock

प्रेशर कुकर का करें इस्तेमाल

प्रेशर कुकर समय और गैस दोनों बचाता है। सामान्य बर्तनों की तुलना में यह खाना जल्दी पकाता है, जिससे गैस की बचत हो सकती है।
Image Credit : AdobeStock

भोजन धीमी आंच पर पकाएं

जल्दबाजी में तेज आंच पर खाना पकाने से गैस की खपत बढ़ती है और खाना भी अच्छे से नहीं पकता है। धीमी आंच पर खाना पकाने से गैस की बचत होती है और स्वाद भी अच्छा होता है
 
Image Credit : AdobeStock

ढक्कन का उपयोग अनिवार्य करें

बिना ढक्कन के खाना पकाने में गर्मी बाहर निकलती है, जिससे न सिर्फ खाना पकने में अधिक समय लगता है बल्कि अधिक गैस भी खर्च होता है
 
Image Credit : freepik

बर्नर को साफ रखना चाहिए

गंदा बर्नर गैस की खपत बढ़ाता है, क्योंकि जमा हुआ तेल, खाना या धूल गैस को पूरी तरह जलने से रोकता है
Image Credit : Adobe Stock

एक परिवार में सभी सदस्य ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ?

Freepik
Read Now