शॉर्ट सर्किट होने से पहले दिखते हैं ये 4 संकेत घर में शॉर्ट सर्किट होने से पहले हमारा बिजली का सिस्टम कई तरह के चेतावनी संकेत देता है। अगर इन्हें सही समय पर पहचान लिया जाए, तो किसी भी बड़े हादसे या आग लगने के खतरे को टाला जा सकता है। अगर आपके घर की MCB बार-बार अपने आप गिर (ट्रिप) रही है, तो यह संकेत है कि कहीं अंदरूनी शॉर्ट सर्किट हो रहा है। जब दीवार के अंदर के तार ओवरहीट होकर पिघलने लगते हैं, तो प्लास्टिक या कुछ जलने की तेज गंध आती है। बारिश या सीलन के दिनों में जब नमी अंदरूनी तारों तक पहुंचती है, तो करंट दीवारों में उतर आता है। अगर घर के बल्ब बिना वजह अचानक धीमे हो जाते हैं या लपझप (फ्लिकर) करने लगते हैं, तो यह भी शॉर्ट सर्किट का संकेत हो सकता है। Utility Tips