गर्मी में ऐसे रखें सीएनजी कार का ध्यान वरना आ सकती हैं दिक्कतें अगर आपके पास सीएनजी कार है तो गर्मियों के सीजन में आपको उसे किसी छाया वाली जगह पर खड़ा करना चाहिए गर्मी के मौसम में आपको समय-समय पर अपनी सीएनजी कार की लीकेज और डैमेज की जांच भी कराते रहना चाहिए अगर कहीं पर किसी प्रकार की लीकेज या डैमेज है तो उसे तुरंत ठीक कराएं वरना कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं आपको अपनी सीएनजी कार की हाइड्रो टेस्टिंग भी जरूर कराना चाहिए इसके अलावा अगर आप समय समय पर अपनी सीएनजी कार की सर्विसिंग कराते हैं तो उसमें दिक्कतें आने की समस्या कम होगी यूटिलिटी न्यूज