इस स्कीम में निवेश करने के बाद बिटिया की शादी में पैसों की नहीं होगी टेंशन इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बिटिया की शादी के लिए अच्छा खासा पैसा जुटा सकते हैं वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है खास बात यह है कि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है इस योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक सालाना निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आपको 15 सालों के लिए निवेश करना होता है वहीं मैच्योरिटी पीरियड 21 सालों का है। सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल से कम उम्र की बेटी का खाता खुलवाकर आप उसके नाम पर निवेश कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज