जानिए क्या होता है LPG सिलेंडर पर लिखे इस खास नंबर का मतलब

अमर उजाला

Sun, 17 December 2023

Image Credit : Social Media

देश के अधिकतर घरों में खाने बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है
 

Image Credit : Istock

लोग सिलेंडर लेते समय सिर्फ इसका वजन और लिकेज चेक कर सिलेंडर ले लेते हैं, लेकिन एक खास जांच भी करनी चाहिए
 

Image Credit : Istock

गैस सिलेंडर के ऊपरी भाग पर एक खास कोड लिखा होता है, यह कोड अक्षर और नंबर के रूप में दर्ज होता है, जो कोड सिलेंडर की एक्सपाइरी डेट का बताता है
 

Image Credit : Social Media

सिलेंडर पर लिखे A,B,C और D का मतलब साल के 12 महीने से होता है, तो वहीं अंक बताता है कि यह सिलेंडर कब तक के लिए वैलिड है
 

Image Credit : Social Media

A का मतलब जनवरी, फरवरी और मार्च है, तो वहीं B का मतलब अप्रैल, मई और जून है, C का मतलब जुलाई, अगस्त और सितंबर है और D का मतलब अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर होता है

Image Credit : Social Media

अगर सिलेंडर पर A 22 लिखा है तो यह सिलेंडर जनवरी, फरवरी या मार्च और 22 का मतलब साल 2022 में एक्सपायर हो रहा है
 

Image Credit : Social Media

B 23 लिखा है तो इसका मतलब है आपका सिलेंडर अप्रैल, मई और जून में और 23 का मतलब 2023 में एक्सपायर हो रहा है
 

Image Credit : Social Media

अगर आप एक्सपाइरी डेट के बाद भी सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खतरनाक हो सकता है और अनहोनी होने का खतरा हो सकता है
 

Image Credit : Social Media

इसलिए सिलेंडर पर लिखे कोड को जांच लेना चाहिए

Image Credit : Social Media

नए साल से बदल जाएंगे ये सरकारी नियम

iStock
Read Now