धूप की रोशनी से चलता है यह रूम हीटर, सिर्फ इतनी है कीमत सर्दियों के मौसम में लोग घर को ठंड से बचाने और गर्म रखने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं रूम हीटर का इस्तेमाल करने पर बिजली बिल काफी ज्यादा आता है लेकिन हम आपको एक बेहद ही खास सोलर रूम हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने पर आपका एक रुपये का भी बिजली बिल नहीं आएगा यह एक खास तरह का रूम हीटर है, जो कि सौर ऊर्जा से चलता है, जिसका इस्तेमाल करके आप कुछ मिनटों में अपने रूम को गर्म कर सकते हैं सौर ऊर्जा से चलने वाले रूम हीटर की कीमतों की बात करें, तो यह आपको बाजारों या ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आसानी से मिल जाएंगे यह रूम हीटर 6,500 रुपये की कीमत के आसपास मिल जाएंगे Utility News