सरकारी सब्सिडी पर लगवाएं अपने घरों पर सोलर पैनल भारत सरकार सोलर रूफटॉप नामक एक महत्वाकांक्षी योजना को चला रही है इस स्कीम के अंतर्गत आप सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की सब्सिडी लेकर अपने घरों में सोलर पैनल को लगवा सकते हैं स्कीम के अंतर्गत अगर आप 3KW तक के सोलर पैनल को अपनी छत पर लगवा रहे हैं ऐसे में सरकार आपको सोलर पैनल लगवाने पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी देगी वहीं अगर आप 3KW से 10KW तक के सोलर पैनल को अपनी छत पर लगवाते हैं ऐसे में आपको सरकार की तरफ से 20 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी आप Solarrooftop.gov.in पर विजिट करके सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज