क्या स्मार्टफोन की होती है एक्सपायरी डेट? कई स्मार्टफोन कंपनियां फोन को 2 या 3 साल के लिए एंड्रॉयड या आईओएस अपडेट देती हैं। इसके अलावा कुछ वर्षों के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स भी दिए जाते हैं हालांकि, एक समय के बाद स्मार्टफोन में एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट आना बंद हो जाते हैं स्मार्टफोन में जब ये अपडेट आना बंद हो जाते हैं तो उसका इस्तेमाल करना काफी रिस्की भरा होता है ऐसी स्थिति में आपके साथ साइबर फ्रॉड होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसे ही स्मार्टफोन का एक्सपायरी डेट माना जाता है स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट इससे तय नहीं होती है कि आप उसे कब खरीद रहे हैं? बल्कि स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट मैन्युफैक्चरिंग डेट से तय होती है यूटिलिटी न्यूज