इन गलतियों को करने से ब्लास्ट हो सकता है स्मार्टफोन फोन चार्ज करते समय उसमें हैवी गेम नहीं खेलना चाहिए। चार्जिंग करते समय स्मार्टफोन हीट होता है वहीं अगर आप उसमें हैवी गेम भी खेल रहे हैं। ऐसे में स्मार्टफोन ओवरहीट होकर ब्लास्ट हो सकता है अक्सर हम लोग अपने मोबाइल फोन को चार्ज में लगाकर सो जाते हैं। आपको ये गलती कभी नहीं करनी चाहिए ऐसा करने पर स्मार्टफोन के ब्लास्ट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है इसके अलावा अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए कभी भी डुप्लीकेट चार्जर का उपयोग न करें इससे आपके फोन की बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में वह गर्म होकर ब्लास्ट हो सकती है यूटिलिटी डेस्क