भीषण गर्मी में बाहर निकलते समय साथ में जरूर रखें ये 4 चीजें

अमर उजाला

Sun, 4 May 2025

Image Credit : Adobe Stock

गर्मी का मौसम आ चुका है और सूरज की तपिश ने देशभर में लोगों को परेशान कर रखा है

Image Credit : Adobe Stock

कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के खतरनाक स्तर को पार कर गया है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है
 

Image Credit : Adobe Stock

अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो गर्मी से बचने के लिए अपने साथ कुछ सामान जरूर रखें

 

Image Credit : Adobe Stock

पानी का बॉटल

गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी की काफी मात्रा निकल जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है
Image Credit : Freepik

छाता

चिलचिलाती धूप से त्वचा और शरीर को बचाने के लिए छाता एक बेहतरीन साधन है, कोशिश करें कि सफेद या हल्के रंग का छाता इस्तेमाल करें, क्योंकि यह सूरज की गर्मी को परावर्तित करता है
Image Credit : Adobe Stock

सिर पर रखने के लिए गमछा या टोपी

सिर को धूप से बचाना गर्मी में सबसे जरूरी है, क्योंकि सूरज की सीधी किरणें सिरदर्द, चक्कर, और हीट स्ट्रोक का कारण बन सकती हैं
Image Credit : Freepik

चश्मा

गर्मी में आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है, और धूप का चश्मा इसमें आपका सबसे अच्छा साथी है। एक अच्छा धूप का चश्मा, यूवी किरणों से सुरक्षा देता हो और साथ ही आपकी आंखों को सुरक्षित रखता है
 
Image Credit : Freepik

किराए पर रहने वाले लोगों के लिए बेस्ट है ये एसी

Freepik
Read Now