पीएम किसान योजना के नाम पर चला रहा बड़ा फ्रॉड देश में ऐसे कुछ मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां पर लोगों के साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर फ्रॉड किया गया है हैदराबाद के एक व्यक्ति के पास ऐसा मैसेज लिखकर आया कि इस लिंक पर क्लिक करके पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाएं व्यक्ति ने बिना जांच-पड़ताल किए उस लिंक पर क्लिक कर दिया और अपनी सारी जरूरी डिटेल्स शेयर करके ओटीपी भी साझा कर दिया देखते ही देखते उस शख्स के खाते से 1.9 लाख रुपये निकल जाते हैं। आपको इस तरह के मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है आपको कभी किसी अंजान लिंक पर विजिट नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, आपको अपनी जरूरी जानकारी या ओटीपी कहीं भी साझा नहीं करनी चाहिए यूटिलिटी न्यूज