एसबीआई का अलर्ट, ये गलतियां करने से हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार एसबीआई ने अलर्ट में ग्राहकों से कहा है कि किसी भी अंजान लिंक्स से आए APK फाइल या थर्ड-पार्टी एप को डाउनलोड नहीं करना चाहिए कई बार देखने को मिलता है कि साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्राहकों को डराते हैं कि उनका अकाउंट बंद होने वाला है या KYC अधूरी है इससे ग्राहक घबराहट में तुरंत उसके द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिससे धोखेबाज उनकी वित्तीय जानकारी हासिल कर लेते हैं एसबीआई कहता है कि ग्राहक केवल आधिकारिक एप स्टोर Google Play Store या Apple App Store से ही मोबाइल एप को डाउनलोड करें इसके अलावा किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें यूटिलिटी न्यूज