देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?
अमर उजाला
Sat, 1 June 2024
Image Credit : Istock
LPG के दाम हुए कम
तेल कंपनियों ने 1 जून 2024 से 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 72 रुपये तक की कटौती की है, जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है
Image Credit : Istock
कीमतों में कमी के बाद 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1 जून से दिल्ली में 69.50 रुपये, कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये तक सस्ता हो गया है
Image Credit : Istock
ATF के नए रेट में कटौती
तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी बदलाव किया है। दिल्ली में एटीएफ के दाम 1,01,643.88 रुपये प्रति किलोलीटर से कम होकर 94,969.01 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिए गए हैं।
Image Credit : Istock
एसबीआई क्रेडिट कार्ड
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव किया है। अब एसबीआई के कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे
Image Credit : Istock
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट
1 जून, 2024 से अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्राइवेट इंस्टीट्यूट में भी ड्राइविंग टेस्ट दिए जा सकेंगे। अभी तक यह टेस्ट आरटीओ ऑफिस में हुआ करते थे। अब यह प्राइवेट इंस्टीट्यूट में हो सकेगा
Image Credit : Istock
आधार कार्ड अपडेट
अब 14 जून तक मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट कराया जा सकता है। अगर आप 14 जून तक आधार को मुफ्त में अपडेट नहीं कराते हैं, तो आधार केंद्र पर जाकर आपको इसके लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा
Image Credit : Istock
पीएम विश्वकर्मा योजना में करने जा रहे हैं आवेदन, तो आपके पास जरूर होने चाहिए ये दस्तावेज