एक दिसंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आम आदमी पर क्या होगा असर

अमर उजाला

Thu, 30 November 2023

Image Credit : iStock

एक दिसंबर से कई बड़े बदलाव हाने जा रहे हैं, जो आपकी रसोई के बजट से लेकर आपके बैंक तक से संबंधित है और इसका असर आम आदमी पर पड़ेगा
 

Image Credit : iStock

एलपीजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी या कटौती शामिल है, जबकि वहीं अब सिम लेने के लिए भी नया नियम लागू हो जाएगा
 

Image Credit : Istock

तेल कंपनियां एलपीजी की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को संशोधन करती हैं। एक दिसंबर से एलपीजी सिलिंडर की कीमतों से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव हो सकता है
 

Image Credit : Istock

भारतीय रिजर्व बैंक ने किसी भी ग्राहक द्वारा लोन का पूरा पैसा करने के गारंटी के एवज में रखे गए डॉक्युमेंट्स को समय पर वापस ना करने की स्थिति में बैंकों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है, जो जुर्माना 5000 रुपये प्रति महीने तय है
 

Image Credit : सोशल मीडिया

नया सिम खरीदने के लिए अब नियम बदले गए जो 1 दिसंबर से लागू होगा। अब कोई भी दुकानदार पूरी केवाईसी के बिना किसी भी ग्राहक को सिम नहीं बेच पाएगा
 

Image Credit : iStock

60 से 80 साल के पेंशनभोगियों के लिए 30 नवंबर की तारीख अहम होती है, क्योंकि लगातार पेंशन पाने के लिए उन्हें इस तारीख तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। अगर वह ऐसा ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी पेंशन में रुकावट आ सकती है
 

Image Credit : iStock

एचडीएफसी बैंक ने अपने रेगलिया क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लाउंज ऐक्सिस प्रोग्राम में बदलाव कर दिया है, जो एक दिसंबर 2023 से लागू हो जाएगा। अब रेगलिया क्रेडिट कार्ड होल्डर को फ्री लाउंज एक्सिस सुविधा के लिए हर तीन महीने में एक लाख रुपये का क्रेडिट यूज करना अनिवार्य होगा

Image Credit : Social Media

आखिर रात के समय तेज क्यों चलती हैं ट्रेनें? ये है वजह

Istock
Read Now