अमर उजाला
Tue, 16 December 2025
सर्दियों के मौसम में सड़क पर चलते समय अक्सर आपको वाहनों के पीछे लाल-पीले रंग का चमकदार टेप लगा हुआ दिखाई देता है।
ये सिर्फ एक सजावटी चीज नहीं है, बल्कि इसके पीछे सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण वजह होती है।
दरअसल, ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से सुबह या शाम में दृश्यता बहुत कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
इसी वजह से यातायात सुरक्षा के लिए बड़े वाहनों, ट्रकों और कुछ निजी वाहनों के पीछे ये विशेष रंगीन टेप लगाया जाता है।
ये टेप ड्राइवर को दूर से ही वाहन का आकार और दूरी पहचानने में मदद करता है।
रात के समय और धुंध में टेप रिफ्लेक्टिव होकर लाइट को परावर्तित करता है, जिससे वाहन सुरक्षित रहता है।
यही वजह है कि भारत में कुछ बड़े वाहन और ट्रक कानूनन इस तरह के रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए बाध्य हैं।
पैन-आधार हुआ लिंक या नहीं? ऐसे करें चेक