बाजार में बिक रहा प्लास्टिक का चावल, ऐसे करें पहचान इस बारे में पता करने के लिए आपको एक गिलास पानी लेकर उसमें एक चम्मच कच्चे चावल को डालना होगा यह करने के बाद उसको जोर-जोर से हिलाएं। अगर ऐसा करने के बाद चावल पानी के ऊपर तैरता हुआ दिख रहा है। ऐसे में समझ जाइए कि चावल नकली है आप लाइटर की मदद से भी असली और नकली चावल के बारे में पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चावल के दानों को लेकर उसको लाइटर की मदद से जलाना है अगर चावल जलने के बाद उसमें से प्लास्टिक की गंध आ रही है इस स्थिति में समझ जाइए कि आपका चावल नकली है और उसको प्लास्टिक की मदद से बनाया गया है यूटिलिटी