ऐसे करें बाजार में बिक रहे प्लास्टिक चावल की पहचान इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेना है। उसमें एक चम्मच कच्चे चावल को डालें। इसके बाद कुछ देर तक इसे हिलाना है अगर हिलाने के बाद चावल पानी के ऊपर तैरते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में समझ जाइए कि आपका चावल नकली है और वह प्लास्टिक से बना है इसके अलावा आप लाइटर की मदद से भी असली और नकली चावल में पहचान कर सकते हैं इसके लिए आपको हाथ में चावल को लेना होगा। उसके बाद उसे लाइटर की मदद से जला दें अगर चावल को जलाने के बाद उसमें से प्लास्टिक की गंध आती है। ऐसे में आपका चावल नकली है यूटिलिटी न्यूज