यूपीआई से गलत खाते में ट्रांसफर हो गए हैं पैसे, ऐसे पाएं वापस अगर आपने यूपीआई के जरिए किसी गलत व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। ऐसे में आप अपने पैसों को वापस पा सकते हैं इस स्थिति में सबसे पहले आपको एप के कस्टमर सर्विस में अपनी शिकायत को दर्ज कराना है। इसके बाद बैंक से संपर्क करें बैंक में आपको ट्रांजैक्शन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देनी है। अगर बैंक आपकी समस्या का समाधान नहीं करता है इस स्थिति में आप एनपीसीआई की वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद.. ट्रांजैक्सन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स और स्टेटमेंट की कॉपी को अपलोड करना है। शिकायत के कारण में.. आपको ‘इनकॉरेक्टली ट्रांसफर्ड टू अकाउंट’ दर्ज करना है। इसके बाद जांच करके आपके पैसों को वापस कर दिया जाएगा यूटिलिटी न्यूज