सरकार इस योजना के अंतर्गत बेटियों को दे रही है एक लाख रुपये आज हम आपको राजस्थान सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस योजना का उद्देश्य राज्य में गरीब परिवार की लड़कियों को आर्थिक स्तर पर मजबूत करके उनकी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपये का लाभ लड़कियों को जन्म से लेकर 21 साल तक की उम्र तक किस्तों में दिया जाता है इस स्कीम का लाभ वही लड़कियां ले सकती हैं, जो राजस्थान की मूल निवासी हैं इस योजना का लाभ उन्हीं लड़कियों को मिलेगा जिनका जन्म राजकीय चिकित्सालय या फिर अधिस्वीकृत निजी चिकित्सालय में हुआ है यूटिलिटी न्यूज