PPF स्कीम में 416 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 1 करोड़ से ज्यादा का फंड आज हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है पीपीएफ में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। अगर आप 1 करोड़ से ज्यादा का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं ऐसे में आपको रोजाना 416 रुपये की बचत करके हर साल 1.5 लाख रुपये पूरे 25 सालों तक इस स्कीम में निवेश करना है ऐसा करने पर आप 25 सालों के बाद मौजूदा ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड इकट्ठा कर सकेंगे आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच में विजिट करके अपना पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज