ट्रेन में इन चीजों को साथ लेकर सफर करने पर हो सकती है जेल अगर आप ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो आपको कुछ चीजों को भूलकर भी साथ लेकर सफर नहीं करना चाहिए आप ट्रेन में सफर करते समय गैस सिलेंडर, स्टोव, ज्वलनशील पदार्थ जैसे कैमिकल, पटाखे, तेजाब... आदि चीजों को साथ लेकर सफर नहीं कर सकते हैं अगर आप इन प्रतिबंधित वस्तुओं को साथ लेकर सफर करते हैं तो रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है इस धारा के अंतर्गत आपको दस हजार रुपये का जुर्माना या तीन साल की सजा या फिर दोनों हो सकता है यूटिलिटी न्यूज