गर्मी में दूध को फटने से बचाने के आसान उपाय

अमर उजाला

Tue, 21 May 2024

Image Credit : Istock

गर्मियों में लोग दूध फटने की समस्या से सबसे परेशान होते हैं
 

Image Credit : Istock

आज हम आपको कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिससे आप दूध को फटने से बचा सकते हैं
 

Image Credit : Istock

गर्मी में अगर किसी चीज को खराब होने से बचाना है, तो उसे बार-बार गर्म करना चाहिए। इससे चीजें खराब नहीं होती हैं। दूध को भी फटने से बचाने के लिए हर तीन से चार घंटे में गर्म करें। अगर आप दूध को फ्रिज नहीं रख रहे हैं, तब ऐसा करिएगा
 

Image Credit : Istock

अगर आप दूध उबालना भूल जाएं और उसके फटने का डर है, तो आप इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला दीजिए। इससे दूध फटने से बच सकता है, लेकिन सिर्फ एक चुटकी सोडा डालकर अच्छे से मिला दें
 

Image Credit : Istock

अगर आपके पास फ्रिज नहीं है, फ्रिज खराब है या चल नहीं रहा है, तो दूध को पहले अच्छे से उबाल लें। इसके बाद दूध को ठंडा कर लें और बड़े बर्तन में पानी भरकर उसमें दूध को पंखे के नीचे रख दें
 

Image Credit : Istock

कई बार ऐसा होता है कि लोग पुराने दूध के बर्तन में ही दूध को डालकर गर्म कर देते हैं। इससे दूध फट सकता है। गर्मी के मौसम में साफ बर्तन में दूध उबालना चाहिए

Image Credit : Istock

जानिए कौन लोग कर सकते हैं पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन

Istock
Read Now