इस सरकारी स्कीम में तीन हजार रुपये करें निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा हो जाएंगे 9.76 लाख आज हम आपको सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है वर्तमान ब्याज दर पर कैलकुलेट करें तो अगर आप हर महीने तीन हजार रुपये की बचत करके सालाना 36 हजार रुपये पीपीएफ में निवेश करते हैं ऐसे में 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास कुल 9,76,370 रुपये होंगे इस दौरान आपको कुल 5,40,000 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर कुल 4,36,370 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे यूटिलिटी न्यूज