इस सरकारी स्कीम में तीन हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 9.76 लाख आज हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है अगर आप हर महीने तीन हजार रुपये की बचत करके सालाना 36 हजार रुपये का निवेश करते हैं वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें, तो 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 9,76,370 रुपये होंगे मैच्योरिटी के समय मिलने वाले पैसों से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं पीपीएफ में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं यूटिलिटी न्यूज