पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर मिलते हैं ये फायदे पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम एफडी की तरह है। डाकघर की यह योजना निवेश के लिहाज से पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा को तय नहीं किया गया है डाकघर की इस योजना में अगर आप 1 वर्ष के लिए निवेश करते हैं तो 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है दो वर्षों पर 7 प्रतिशत, 3 वर्षों के निवेश पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। वहीं 5 वर्षों की निवेश अवधि पर आपको 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज