पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करके बन सकते हैं लखपति आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां निवेश करने पर वर्तमान में 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में खाता खुलवाकर हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करते हैं तो 5 सालों में आप कुल 3 लाख रुपये जमा करेंगे वहीं मैच्योरिटी पर आपकी कुल रकम 3,56,830 रुपये होगी अगर आप अगले पांच सालों के लिए और निवेश करते हैं तो आप कुल 6 लाख रुपये जमा करेंगे और फंड की मैच्योरिटी वैल्यू करीब 8,54,272 रुपये होगी इस स्कीम में 100 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। वहीं अधिकतम निवेश सीमा को तय नहीं किया गया है यूटिलिटी न्यूज