इस योजना में एक बार करें निवेश हर महीने मिलेगी पेंशन आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक लोकप्रिय निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम मंथली इनकम स्कीम है इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है इस योजना में आप सिंगल अकाउंट खुलवाकर अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्वाइंट खाता खुलवाकर अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अपना सिंगल अकाउंट खुलवाकर एक मुश्त 9 लाख रुपये का निवेश करते हैं इस स्थिति में वर्तमान ब्याज दर 7.4 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें तो आपको हर महीने 5,550 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे यूटिलिटी न्यूज