डाकघर की मासिक बचत योजना क्या है? डाकघर की मासिक बचत योजना में आपको एक बार निवेश करना होता है उसके बाद आपके निवेश पर हर महीने ब्याज दर मिलती है डाकघर की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है इस योजना में 1000 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। मासिक बचत योजना में आपको सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाता खुलवाने का विकल्प मिलता है अगर आप इस योजना में सिंगल अकाउंट खुलवाते हैं तो अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं वहीं अगर आप ज्वाइंट खाता खुलवाते हैं तो अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश किए जा सकते हैं। इस योजना में 5 वर्षों के लिए निवेश किया जा सकता है यूटिलिटी न्यूज