पुलिस नहीं लिख रही FIR, तो कहां करें शिकायत? कई ऐसे मामले आते हैं जिनमें पुलिस आम लोगों की FIR लिखने से मना करती हुई नजर आती है ऐसे में आप थाने के बड़े अफसर जैसे एसपी या डीएसपी को लिखित शिकायत दे सकते हैं एसपी या डीएसपी भी अगर बात नहीं सुनते हैं, तो आप मजिस्ट्रेट के पास जाकर धारा 156(3) CrPC के तहत FIR दर्ज करवाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं ध्यान रहे पुलिस की ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर भी आपके काम आ सकते हैं जान लें कोई भी पुलिस अधिकारी आपकी FIR लिखने से मना नहीं कर सकता, इनकी शिकायत राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण, मानवाधिकार आयोग या कोर्ट में की जा सकती है Utility News