पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी को कितने रुपये का मिलता है लोन और कितनी देनी होती ब्याज दर? पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए कुल 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है 3 लाख का लोन एक साथ नहीं दिया जाता है बल्कि इसे दो बार में लाभार्थी के नाम पर जारी किया जाता है पहली बार में व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है वहीं दूसरी बार में व्यवसाय के विस्तार के लिए कुल 2 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं इस लोन पर लाभार्थी को मात्र 5 प्रतिशत की ब्याज दरों का भुगतान करना होता है यूटिलिटी न्यूज