सरकार की इस स्कीम में मिल रहा 20 रुपये में 2 लाख रुपये का लाभ भारत सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा नामक एक शानदार योजना का संचालन कर रही है इस स्कीम के अंतर्गत 20 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है बीमाधारक की किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है वहीं अगर दुर्घटना में दोनों आंख, पैर, हाथ को अगर क्षति पहुंचती है तो इस स्थिति में भी 2 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है बीमाधारक अगर आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे 1 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा इस स्कीम में 18 से 70 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। बीमा कवर की अवधि 1 जून से 31 मई तक होती है यूटिलिटी न्यूज