2 रुपये की बचत करके पा सकते हैं 2 लाख का लाभ आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम में आप सालाना 20 रुपये का प्रीमियम देकर 2 लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ पा सकते हैं ऐसे में आपको इस स्कीम में नामांकित होने के लिए हर महीने 2 रुपये से भी कम की बचत करनी होगी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा स्कीम के अंतर्गत अगर किसी बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को दो लाख रुपये दिए जाते हैं आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं पूर्ण रूप से विकलांग होने पर दो लाख रुपये दिए जाते हैं यूटिलिटी न्यूज