इस सरकारी स्कीम में 20 रुपये का प्रीमियम करें जमा, मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा कवर आज हम आपको केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं यह केंद्र सरकार की एक दुर्घटना जीवन बीमा कवर स्कीम है। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको 20 रुपये का प्रीमियम जमा करना होता है बीमाअवधि में अगर बीमाधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं इस योजना के अंतर्गत आंशिक रूप से विकलांग होने पर बीमाधारक को 1 लाख रुपये दिए जाते हैं वहीं अगर बीमाधारकर पूर्ण रूप से विकलांग हो जाता है, तो उसे 2 लाख रुपये दिए जाते हैं यूटिलिटी न्यूज