श्रमिक इस सरकारी स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार इस शानदार स्कीम का संचालन कर रही है इस स्कीम में 18 से 40 साल का कोई भी असंगठित क्षेत्र से जुड़ा श्रमिक आवेदन कर सकता है इस स्कीम में आप जिस उम्र में आवेदन कर रहे हैं। उसी के आधार पर निश्चित की गई राशि का निवेश करना होता है। निवेश राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये है वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। इसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी यूटिलिटी न्यूज