श्रमिकों को सालाना 36 हजार रुपये दे रही सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार श्रम योगी मानधन योजना का संचालन कर रही है इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल तक के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है यह निवेश आपको तब तक करना है जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये (सालाना 36 हजार) की पेंशन मिलेगी यूटिलिटी न्यूज