ये काम करने पर ई श्रम कार्ड धारकों को मिलती है 3 हजार रुपये की पेंशन इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं ई श्रम कार्ड बनावने के अलावा श्रमिकों को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम श्रम योगी मानधन स्कीम में भी निवेश करना चाहिए इस योजना को खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है इस स्कीम में 18 से 40 वर्ष के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक, जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ा है निवेश कर सकता है इस स्कीम में अगर आप 18 वर्ष की आयु से हर महीने 55 रुपये का निवेश करते हैं, तो 60 वर्ष के बाद आपको हर माह 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा यूटिलिटी