प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त की फाइल पर किया साइन देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है सरकार का गठन होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की फाइल पर साइन कर दिया है इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के लिए कुल 20 हजार करोड़ रुपये को आवंटित किया गया है इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में उनकी सरकार कृषि क्षेत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती है युटिलिटी न्यूज