सोलर पंप लगाने पर किसानों को मिल रही है 60 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों और सरकारी समितियों को नया सोलर पंप लगाने पर 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है इसमें केंद्र और राज्य सरकारें 30-30 प्रतिशत की सब्सिडी किसानों को दे रही हैं वहीं 30 प्रतिशत राशि का लोन किसानों को बैंक के जरिए दिया जा रहा है प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ उठाकर किसान बेहद कम कीमत पर अपने खेतों में सोलर पंप को लगवा सकते हैं इस स्कीम का लाभ किसान, किसानों का समूह, किसान उत्पादक संगठन, पंचायत, एएफपीओ, पंचायत, सहकारिता, जल उपयोगकर्ता यूनीट उठा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज