निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित
अमर उजाला
Sat, 25 May 2024
Image Credit : Istock
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16वीं किस्त का पैसा करोड़ों किसानों के खाते में डाला था
Image Credit : Istock
अब किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त का इंतजार है। बताया जा रहा है कि 17वीं किस्त जून के आखिरी में या जुलाई के पहले सप्ताह में आ सकती है
Image Credit : Istock
17 वीं किस्त आने से पहले आपको यह तीन काम पूरे कर लेने चाहिए, नहीं तो किस्त अटक सकती है
Image Credit : Istock
किसानों को सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लेनी चाहिए। आप ऑनलाइन किसान पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं या सीएसी सेंटर पर भी जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं
Image Credit : Istock
किसानों को भूमि का वेरिफिकेशन कराना भी जरूरी है। भूमि वेरिफिकेशन के बाद ही परिवार के मुखिया का चयन किया जाता है और उसके खाते में योजना की राशि आती है
Image Credit : Istock
किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बैंक खाते से आधार कार्ड जुड़ा हुआ है। अगर खाते से आधार कार्ड नहीं जुड़ा है, तो अगली किस्त रुक सकती है
Image Credit : istock
क्या कॉल रिकॉर्ड करने पर हो सकती है जेल, जान लीजिए नियम