खाते में नहीं आई है 13वीं किस्त, तो तुरंत करें यह काम भारत सरकार ने 27 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी की थी अगर आपके खाते में अब तक योजना की 13वीं किस्त नहीं आई है इस स्थिति में आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना है यहां आपको Farmers Corner में Helpdesk का ऑप्शन मिलेगा। यहां आप अपनी समस्या बता सकते हैं इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 011-23382401 या 011-23381092 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज