क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अनुसार किसान परिवारों को इसका लाभ मिलता है। एक परिवार का मतलब पति-पत्नी... और दो नाबालिग बच्चों से है। योजना के तहत पति या पत्नी में से किसी एक को ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकता है इस योजना में सभी किसान शामिल नहीं हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स देने वाले किसानों को इस योजना का पात्र नहीं बनाया गया है इसके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर और 10 हजार रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले कर्मचारी भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है यूटिलिटी न्यूज