किस महीने सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार तीन समान किस्तों के जरिए हर साल 6 हजार रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है अब तक योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देशभर में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 20वीं किस्त जारी कर सकती है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त अगले जून महीने में जारी की जा सकती है हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को जारी करने की तारीखों का कोई एलान नहीं किया है यूटिलिटी न्यूज