इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, जानिए वजह भारत में आधा से ज्यादा आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं इसी तरह भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार आने वाले जून महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है हालांकि, सरकार ने किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है वे किसान जिन्होंने अभी तक स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा इसके अलावा जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी... उनके खाते में भी 20वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे Utility News