आ गई तारीख, इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 19वीं किस्त के पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी 18वीं किस्त जारी हुए तीन महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में कई किसानों को अब 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के पैसों को जारी करने की तारीखों का एलान कर दिया है केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी, 2025 को जारी करेगी यूटिलिटी न्यूज