सरकार इस दिन जारी करेगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त 15वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं उनका यह इंतजार अब खत्म हो गया है। भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी करने की तारीखों का एलान कर दिया है पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को 28 फरवरी, 2024 को जारी करेगी जब 16वीं किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, तो आपको एक मैसेज प्राप्त होगा ये मैसेज बैंक की तरफ से या सरकार की तरफ से हो सकता है, जिसमें जानकारी दी जाती है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आ चुके हैं यूटिलिटी न्यूज